उप्र : दीपावली पर लखनऊ के अस्पतालों में हाई अलर्ट

लखनऊ, 10 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रकाश पर्व दीपावली पर आतिशबाजी से होने वाले हादसों को देखते हुए राजधानी के सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। अस्पतालों में तैनात विशेषज्ञों को 24 घंटे उपलब्ध रहने का निर्देश दिया गया है।

राजधानी के एकमात्र बर्न यूनिट वाले सिविल अस्पताल में 56 बेड बर्न यूनिट के हैं। इनके अलावा इमरजेंसी में भी अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। कुल 56 बेड में से 17 बेड खाली हैं।

लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि इस बार नेत्र वार्ड में 25 बेड अलग से आरक्षित किए गए हैं। जिससे जलने के मरीजों का उपचार हो सके।

उन्होंने बताया कि प्लास्टिक सर्जन, नेत्र सर्जन, आर्थोपेडिक सर्जन की 24 घण्टे ऑन कॉल ड्यूटी दीपावली के मद्देनजर लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि त्योहार के लिए अलर्ट रखा गया है। मरीजों की संख्या बढ़ेगी तो इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर बढ़ाए जाएंगे। अन्य विशेषज्ञ भी ऑन कॉल रहेंगे। अस्पताल में 726 बिस्तरों की क्षमता है। डॉ. राममनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय में 24 बिस्तर आरक्षित हैं।

दीपावली पर बर्न के मरीजों की आशंका को देखते हुए केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में बने डिजास्टर मैनेजमेंट वार्ड में 20 बेड हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने पर बेड बढ़ाने के इंतजाम हैं।

संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक और प्लास्टिक सर्जन डॉ. विजय कुमार का कहना है कि जरूरत पड़ने पर बेड बढ़ाए जा सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493