सीओ (थर्ड) राकेश ने बताया कि 24 जून को थाना बिसरख क्षेत्र के गांव मिलक लच्छी में स्थित मंदिर के पुजारी गजेंद्र शर्मा (80) की हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच कर रही थाना बिसरख पुलिस ने इस घटना में शामिल उसी गांव के रविंदर गुर्जर को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह भांग व शराब का नशा करता है। घटना वाले दिन वह भांग व शराब दोनों एक साथ पीकर मंदिर पर गया। पुजारी ने उसे वहां से धमकाकर भगाना चाहा। इस बात से नाराज होकर उसने वहां रखे डंडे से पुजारी पर हमला किया। पुजारी की हत्या के बाद वह फरार हो गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath