उप्र : बंद घर में मिली लाशें

पुलिस अधीक्षक अशोक त्रिपाठी ने कहा, “अलग-अलग कमरों में पांच शव मिले हैं। शव कई दिन पुराने लग रहे हैं। घर में खाने की थाली भी पड़ी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच रपट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।”

त्रिपाठी ने कहा कि तीन मंजिला घर से बरामद सभी पांच शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, मूलरूप से थाना सिसोलर के पासुन गांव निवासी चंद्रपाल सिंह चंदेल उर्फ फट्टी सिंह (75) विगत करीब 25 साल से कस्बे के पूर्वी तरौस मोहल्ले में गुड़ाही बाजार में रहते थे। उनके साथ विकलांग पत्नी दाई (73), पुत्री रानी (40) नातिन रामलली (20) व उसकी छह माह की पुत्री रहती थी। चंद्रपाल गांव की जमीन बेचकर जीवन यापन कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, पिछले कई दिनों से उनका मकान बंद था। देर शाम चंद्रपाल के मकान की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे का दरवाजा तेज आंधी के कारण खुल गया। इससे मकान के अंदर की बदबू फैली तो लोगों को कुछ शक हुआ, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493