मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया, “मंगलवार रात हलिया थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम बडौही में प्राइमरी पाठशाला के पास से एक आरोपी विनय मिश्रा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 125 ग्राम के 405 पीस विस्फोटक, 600 पीस डेटोनेटर मय डेटोनेटर राड एवं तार और बिना नंबर की मैक्स वाहन बोलेरो बरामद हुई है।”
एसपी ने बताया, “पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि बरामद विस्फोटक सामग्री वह मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाया था, जिसे यहां के अवैध पत्थर खदानों में ब्लास्टिंग के लिए बेचता था। आरोपी मिर्जापुर का निवासी है, जिसे गिरफ्तार करने वाली टीम को 5,000 रुपये का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है।”
dharmpath.com dharmpath