ग्राम कड़हर निवासी 11 वर्षीय सर्वजीत सिंह पुत्र रवींद्र कुशवाहा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दर्ज मुकदमे में पड़ोस की महिला मीना व उसकी तीन माह की बच्ची का चालान कर दिया।
मीना ने पुलिस को बताया कि जिस समय यह घटना हुई, वह अपने घर में सरसों साफ कर रही थी। जब शोर सुना, तब वह कुशवाहा के घर गई। उसे देखकर सर्वजीत के परिजन उस पर हत्या का आरोप लगाने लगे। इसके बाद वह अपने घर वापस आ गई।
उसने बताया कि तीन दिन पहले सर्वजीत की बकरी उसकी फुलबारी के कई पैधे खा गई थी। इसको लेकर विवाद हुआ था। उस झगड़े के बहाने हत्या के इस मामले में उसे फंसाया जा रहा है। उसके छह बच्चे हैं।
थानाध्यक्ष सालिगराम वर्मा ने बताया कि मुकदमे में नामजद महिला को उसकी तीन माह की बच्ची सहित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
dharmpath.com dharmpath