उप्र : महोबा में ठंड से 2 लोगों की मौत

बांदा, 25 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के महोबा जिले में रविवार को कथित तौर पर ठंड लगने से दो लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी सोमवार को सरकारी अस्पताल के एक चिकित्सक ने दी।

जिला सरकारी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आर.पी. मिश्र ने बताया कि कुलपहाड़ कस्बे के खेमचंद (55) पुत्र मिहीलाल और खन्ना थाने के घंडुआ गांव निवासी अजय (28) पुत्र झंडू को कथित तौर पर ठंड लगने की वजह से इलाज के लिए जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

चिकित्सक ने बताया कि प्रथम ²ष्टया दोनों की मौत ठंड लगने से होना प्रतीत हो रहा है, इसलिए दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महोबा में रविवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493