उप्र में घटेगा तापमान

लखनऊ, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिलों में बुधवार सुबह से ही धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कमी आने की संभावना जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। आर्द्रता का स्तर 75 फीसदी दर्ज किया गया, जिससे उमस से भी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा बुधवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 23.5 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री और इलाहाबाद का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493