Friday , 17 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » बिहार में रहेगा मौसम साफ

बिहार में रहेगा मौसम साफ

पटना, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ है तथा तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का बुधवार को न्यूनतम तामपान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

राज्य के अन्य शहरों में गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री, भागलपुर का 24.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना और पूर्णिया का मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बिहार में रहेगा मौसम साफ Reviewed by on . पटना, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ है तथा तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभा पटना, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ है तथा तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभा Rating:
scroll to top