इस संबंध में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिलों में उद्योग बंधु कार्यालय निष्क्रिय हैं। इससे उद्यमियों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन्हें सक्रिय किया जाए। हस्तशिल्प विकास निगम की कार्य प्रणाली की समीक्षा कर नया प्रोजेक्ट तैयार किया जाए। अग्रवाल ने फरूर्खाबाद व हरदोई के जरदोजी कारखानों का पेटेंट कराने को कहा है।
अग्रवाल ने प्रमुख सचिव डॉ. रजनीश दुबे को स्थानीय स्तर पर उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला उद्योग केंद्रों के महाप्रबंधकों को तत्काल निर्देश देने को कहा। मंत्री ने कहा है कि जीएमडीआईसी को हर महीने उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का निराकरण कराए।
dharmpath.com dharmpath