एसीपी की खुदकुशी के बाद चौथी मंजिल से कूदी पत्नी की मौत

नोएडा-गौतमबुद्ध नगर, 18 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। सोमवार देर रात अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गाली मार कर खुदकुशी करने वाले दिल्ली पुलिस के एसीपी अमित सिंह की मौत के साथ चौथी मंजिल से कूदी उनकी डाक्टर पत्नी की बुधवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई।

मूल रूप से छपरा के रहने वाले दिल्ली पुलिस में एसीपी अमित सिंह अपनी पत्नी डा. सरिता सिंह और अपने दो साल के बच्चे के साथ नोएडा के सेक्टर-100 में स्थित बुलेवार्ड अपार्टमेंट में रहते थे। सोमवार देर रात घरेलू विवाद में अमित सिंह ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद उनकी पत्नी ने भी चौथी मंजिल से कूद कर कर जान देने का प्रयास किया था।

उसे उपचार के लिए यथार्थ अस्पताल नोएडा में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार मौत हो गई। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया बुधवार को डॉ.सरिता सिंह की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने भी डॉ. सरिता के मौत की पुष्टि कर दी है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493