सुरसा थाना क्षेत्र के ओदरा नेवालिया निवासी जशोदानंदन (30) ने घर के अंदर रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी मिली, तो परिजन उनको लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए।
यहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देखकर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उनको लखनऊ ले जाने के लिए तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वह अभी अविवाहित था और चार भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के आशानगर निवासी राहुल सिंह (26 ), बंटहना निवासी रामबिलास (30 ), ककड़ी साण्डी निवासी रूमी (27) ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। तीनों की हालत अब सामान्य है।
dharmpath.com dharmpath