उप्र : रंगदारी न देने पर कपड़ा व्यापारी को गोली मारी

थाना मऊरानीपुर के मोहल्ला अलियाई निवासी कपड़ा व्यापारी गौरीशंकर अग्रवाल नगर पालिका के पीछे खेत में अपने मकान का निर्माण करा रहा है। रोजाना की भांति वह अपने निर्माणाधीन मकान पर काम देख रहा था, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो दंबग उसके पास आए और धमकाते हुए उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगे, न देने पर दंबगों ने निर्माण कार्य रोकने की धमकी दी। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दंबगों ने आक्रोश में आकर उसे गोली मार दी।

गोली चलने की आवाज से वहां भगदड़ मच गई। इसकी सूचना तुरंत थाना मऊ रानीपुर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493