उप्र : 6 साल से फरार 12 हजार का इनामी गिरफ्तार

पश्चिमी उप्र एसटीएफ के एसपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया, “वर्ष 2011 में दनकौर रेलवे स्टेशन के पास बुलंदशहर के रहने वाले नवाब की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने ऋषि को घटना के समय गिरफ्तार किया था। लेकिन हत्या में वांछित बुलंदशहर निवासी सुनील फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर आईजी जोन मेरठ ने 12 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।”

एसपी ने बताया, “शनिवार तड़के एक सूचना के आधार पर एसटीएफ ने सुनील को गिरफ्तार कर लिया। सुनील के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देशी तमंचा भी बरामद कर लिया है। सुनील मृतक के परिजनों पर हत्या के मामले में समझौता करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493