एडिटर्स गिल्ड ने सुषमा के ट्वीट की निंदा की

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। एडिटर्स गिल्ड ने बुधवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तरफ से एक महिला पत्रकार को लेकर किए गए ट्वीट की निंदा की और कहा कि यह मीडिया को डराने की कोशिश है।

एडिटर्स गिल्ड के बयान के अनुसार, मंत्री ने एक दुर्भाग्यपूर्ण मिसाल पेश की है।

बयान के अनुसार, “एडिटर्स गिल्ड विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा मीडिया को भयभीत करने वाले कदम की निंदा करता है। मंत्री के ट्वीट में निजी रूप से एक महिला पत्रकार का नाम लेना और उन पर कलंक लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है।”

इसमें कहा गया है कि ऐसे बयान को पत्रकारों को चुप करने के लिए धमकाने के रूप में देखा जा सकता है।

बयान के अनुसार, “मीडिया को जहां आलोचना के लिए तैयार रहना चाहिए, वहीं सत्ता में मौजूद व्यक्ति का यह बयान पत्रकार को उसके वैध पेशेवर कर्तव्य से हतोत्साहित करने तथा उसे चुप रखने के लिए धमकाने के रूप में देखा जा सकता है।”

सुषमा आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी को ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा यात्रा दस्तावेज दिलाने के मामले आलोचना का सामना कर रही हैं, वहीं कांग्रेस उनसे इस्तीफे की मांग कर रही है। मोदी वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़े विभिन्न मामलों में जांच का सामना कर रहे हैं।

विदेश मंत्री ने समाचार चैनल की एक वरिष्ठ पत्रकार पर निशाना साधते हुए रविवार को ट्वीट किया था, “देखो कौन शराफत की बात कर रहा है, ये कोई नहीं नविका कुमार हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493