बिहार में 38 किलोग्राम चरस बरामद, 2 गिरफ्तार

बेतिया, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार-नेपाल सीमा पर पश्चिम चंपारण जिले के बसंतपुर क्षेत्र से बुधवार को पटना राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान करीब 38 किलोग्राम चरस बरामद किया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एसएसबी के एक अधिकारी के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि सिर पर सामान ढोने वालों के जरिए दो बोरियों में चरस की एक बड़ी खेप भारत लाई जा रही है। इसी दौरान दो लोगों का पीछा किया गया तथा बसंतपुर निवासी लोरिक यादव के घर से 37़8 किलोग्राम चरस बरामद की गई।

इस मामले में लोरिक यादव और धरूण यादव को गिरफ्तार किया गया है। दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चार करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी गई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493