स्पेन के साथ वीजा समझौते को मंजूरी

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को स्पेन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी, जिसके तहत कूटनीतिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा की जरूरत समाप्त हो जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की हुई बैठक में इस बाबत फैसला किया गया।

इस समझौते से कूटनीतिक पासपोर्ट धारक एक-दूसरे देश में बिना वीजा आ-जा सकेंगे और एक-दूसरे देश में 90 दिनों तक बिना वीजा रह सकेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493