ओडिशा के उपक्रम को मत्स्य पालन के लिए अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार

भुवनेश्वर, 14 मई (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार के एक उपक्रम को मत्स्य पालन में योगदान के कारण अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह जानकारी गुरुवार को एक अधिकारी ने दी।

स्पेन की बिजनस इनिशिएटिव डाइरेक्शंस (बीआईडी) ने ओडिशा पिसिकल्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड (ओपीडीसी) को गुणवत्तापूर्ण नेतृत्व के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्टार अवार्ड के लिए चुना है।

ओडिशा के मत्स्य पालन तथा पशु संसाधन विकास विभाग के आयुक्त-सचिव बिष्णुपद सेठी ने आईएएनएस को बताया कि ओपीडीसी को यह पुरस्कार 27 से 28 जून के बीच फ्रांस के पेरिस में आयोजित समारोह में दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, “इस अवार्ड के प्रायोजक इमारप्रेस मीडिया पब्लिकेशंस हैं। यह मत्स्य पालन विकास की दिशा में नेतृत्व, गुणवत्ता तथा उत्कृष्टता को लेकर ओपीडीसी लिमिटेड के योगदान को पहचान देने के लिए दिया जा रहा है।”

वर्ष 1998 में शुरू हुआ ओपीडीसी लिमिटेड मत्स्य बीज उत्पादन, मछली पकड़ने के जाल के निर्माण और ईंधन व्यापार में व्यवसायिक रूप से जुड़ा हुआ है।

यह 2010-11 से राज्य का महत्वपूर्ण उपक्रम बना हुआ है। इसका कुल कारोबार वर्ष 2014-15 में 73 करोड़ रुपये तथा शुद्ध लाभ 70 लाख रुपये रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493