श्रीनगर, 19 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के एक गांव में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। गोलीबारी अभी भी जारी है। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
पुलवामा जिले के पंपोर शहर के पास लाडो गांव में कुछ आतंकियों के होने की विशेष सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार को अभियान शुरू किया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “जिस जगह पर आतंकी छुपे हुए बताए गए थे, वहां जब घेराबंदी की जा रही थी तो सुरक्षा बलों पर उन्होंने गोली चलाई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी गोलीबारी की। अभी उस इलाके में गोलीबारी जारी है।”
अधिकारी ने कहा कि अब तक एक आतंकी मारा गया है। आतंकियों से मुकाबले के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल पहुंच गए हैं।
dharmpath.com dharmpath