श्रीगनर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के मणिगाह जंगल में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज (सोमवार) मणिगाह वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ अब भी जारी है।”
सुरक्षा बल पिछले 15 दिनों से जंगल में छिपे हथियारबंद आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं, जो कथित तौर पर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से भारत घुस आए हैं।
सेना ने इस अभियान में आतंकवादियों को राज्य के अन्य क्षेत्रों में घुसने और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लौटने से रोकने के लिए हेलिकॉप्टर और पैरा-कमांडो तैनात किए हैं।
लेफ्टिनेंट कर्नल एस.के. नाट रविवार को इस अभियान में गंभीर रूप से घायल हो गए। पिछले सप्ताह कर्नल संतोष महादिक इस अभियान में शहीद हो गए।
dharmpath.com dharmpath