शाहजहांपुर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव में बुधवार को खेत में काम करने गई एक किशोरी से दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। आरोपी फरार है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर कमल किशोर ने बताया, “सुजावलपुर गांव में बुधवार की सुबह करीब दस बजे 15 साल की एक लड़की खेत में काम करने गई थी, वहां पहले से मौजूद गांव के युवक अमित ने उसे दबोच कर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।”
सीओ ने बताया, “परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सरकारी अस्पताल भेजा गया है। आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए मदनापुर थाना पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं।”
dharmpath.com dharmpath