केरल विधानसभा में कार्तिकेयन को श्रद्धांजलि

तिरुवनंतपुरम, 9 मार्च (आईएएनएस)। केरल विधानसभा ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष जी. कार्तिकेयन को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्तिकेयन का दो दिन पहले निधन हो गया था।

कार्तिकेयन (66) का शनिवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था, और रविवार को यहां उनका पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कार्तिकेयन राज्य के पहले ऐसे विधानसभा अध्यक्ष हैं, जिनका विधानसभा सत्र के दौरान निधन हुआ है।

विधानसभा उपाध्यक्ष एन. सकथन नाडर शोक प्रस्ताव पढ़ते समय रो पड़े। वह दिसंबर से विधानसभा उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं।

जब उन्होंने कहा कि उनके कार्तिकेयन के साथ भाई जैसे रिश्ते थे, तो उनकी आंखों में आंसू छलक पड़े और उनका गला रुध गया।

मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने कहा कि कार्तिकेयन ने राजीव गांधी जैवप्रौद्योगिकी केंद्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण योगदान दिया था, जिसे उन्होंने एक गैर सरकारी संगठन के रूप में शुरू किया था।

विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.एस. अच्युतानंदन ने कहा कुछ विधानसभा अध्यक्षों की तानाशाही शैली के विपरीत कार्तिकेयन सही मायने में लोकतांत्रिक थे और विपक्ष का हमेशा ध्यान रखते थे।

पार्टी के अन्य नेताओं ने कार्तिकेयन की दूसरों को सम्मान देने की शैली की सराहना की। मौन श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493