केशरीनाथ त्रिपाठी ने त्रिपुरा के राज्यपाल पद की शपथ ली

अगरतला, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने बुधवार को त्रिपुरा के 17वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्हें त्रिपुरा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अगरतला, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने बुधवार को त्रिपुरा के 17वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्हें त्रिपुरा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

80 वर्षीय त्रिपाठी को राजभवन के दरबार हाल में त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दीपक गुप्ता ने शपथ दिलाई।

इस मौके पर राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री अघोर देबबर्मा, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी, विभिन्न दलों के नेता और नौकरशाह मौजूद थे।

इससे पहले कोलकाता से यहां पहुंचने पर हवाईअड्डे पर त्रिपाठी का स्वागत राज्य के मुख्य सचिव वाई.पी.सिंह और पुलिस महानिदेशक के.नागराज ने किया।

त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत राय अपनी बेटी से मिलने अमेरिका गए हुए हैं। राष्ट्रपति ने 24 सितंबर को उनकी एक महीने की छुट्टी को मंजूरी दी थी और केशरीनाथ त्रिपाठी से त्रिपुरा के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार संभालने को कहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493