शादी न होने से परेशान युवक ने की आत्महत्या

मृतक के पिता मनोज कुमार रायकवार ने बताया कि उसका 20 वर्षीय बेटा प्रदीप वेतवा नदी में नाव से जाकर सिक्खे बीनने का काम करता था। उसकी शादी रानीपुर में एक वर्ष पूर्व एक लड़की से तय हुई थी। रिश्ता तय होने के बाद लड़की वालों ने शादी करने के नाम पर केवल आश्वासन दिया, इसी बीच लड़की वालों की उसके बेटे से फोन पर वार्ता होने लगी।

पिछले दिनों उसका बेटा अपनी होने वाली पत्नी से मिलने मऊरानीपुर में आयोजित जल विहार महोत्सव गया हुआ था, महोत्सव में शामिल होकर जब उसका बेटा घर आया तो वह उदास नजर आया, इससे पहले वे इसका कारण अपने बेटे से जानते, उससे पहले ही उसने कमरे में जाकर आग लगा ली।

आग को जब तक बुझाया गया तब तक वह गम्भीर रूप से झुलस गया। झुलसी अवस्था में उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493