कैंटर ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को रौंदा

इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।

शिकोहाबाद रोड स्थित रानी अवंतीबाई नगर निवासी ललित कुमार अपनी 25 वर्षीय पत्नी संगीता के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव मैनपुरी जनपद के कुरावली क्षेत्र के लखौरा जा रहे थे। जैसे ही ललित की मोटरसाइकिल कोतवाली नगर क्षेत्र में जीटी रोड स्थित गोशाला के निकट पहुंची कि तभी सामने से आ रहे आयशर कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसा में पति-पत्नी इधर-उधर जा गिरे। कैंटर का पहिया संगीता के सिर को कुचलता हुआ निकल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद आरोपी चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर भाग गया। हादसे की खबर मिलने पर ललित के पिता राजेंद्र सिंह और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। वे कोतवाली देहात में बतौर चालक तैनात हैं। घायल ललित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली नगर पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493