कोयला जनित बिजली की दरों में कटौती करेगा चीन

चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारी परिषद की बैठक के बाद जारी किए गए वक्तव्य के अनुसार, चीन अगले साल एक जनवरी से कोयला जनित बिजली की ऑन ग्रिड दर में 0.03 युआन प्रति कोलवाट-घंटा की कटौती करेगा।

इससे होने वाली बचत को कारोबार की लागत में कमी लाने, विद्युत संयंत्रों का आधुनिकीकरण कर उनसे होने वाले उत्सर्जन में कमी लाने और नवीकरणीय ऊर्जा की आपूर्ति बढ़ाने में किया जाएगा।

कम क्षमता वाले कोयला एवं इस्पात उद्यमों को बंद करने के कारण नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों को सेटल करने के उद्देश्य से कंपनियों को नवीनीकरण के लिए एक विशेष कोष स्थापित किया जाएगा।

वक्तव्य में आगे कहा गया है कि जिन क्षेत्रों में श्रेणी के आधार पर अत्यधिक बिजली की खपत होती है सरकार उनसे दंडस्वरूप बिजली की अधिक कीमत वसूलना जारी रखेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493