गिफ्ट सिटी का वित्तीय कारोबार 25 करोड़ डॉलर के पार

अहमदाबाद, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात इंटरनेशनल फायनेंशियल टेक (गिफ्ट) सिटी में बने देश के पहले अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) ने सोमवार को कहा कि गत छह महीनों में उसका वित्तीय कारोबार 25 करोड़ डॉलर से अधिक हो गया है।

आईएफएससी ने एक बयान में कहा, “अगला लक्ष्य आने वाले महीनों में 50 करोड़ डॉलर का और उसके बाद एक अरब डॉलर का है।”

बयान में कहा गया है, “फरवरी में 10 करोड़ डॉलर का लक्ष्य हासिल हो गया था। दो महीने की अवधि में आईएफसी का वित्तीय कारोबार दोगुने से भी अधिक बढ़ गया।”

फरवरी में आईएफएससी ने कहा था कि यस बैंक और फेडरल बैंक ने इस केंद्र में अपनी बैंकिंग इकाई शुरू करने के तीन महीने के भीतर 10 करोड़ डॉलर का कारोबार किया। यह कारोबार बायर्स क्रेडिट और बाह्य वाणिज्यिक उधारी जैसी सेवाओं और विदेश में पंजीकृत भारतीय कंपनियों को दी जाने वाली जमा और ऋण सेवाओं से किया गया।

गिफ्ट सिटी आईएफएससी ने कहा कि 10 से अधिक बैंकों ने गिफ्ट सिटी में अपने कारोबार का संचालन शुरू कर दिया है, जहां पहले चरण में 1.4 करोड़ वर्ग फुट बिल्ट अप क्षेत्र आवंटित किया जा चुका है।

गिफ्ट आईएफएससी में बैंक की किसी इकाई को उस बैंक की विदेशी शाखा का दर्जा प्राप्त है और इसके माध्यम से बैंक भारत में रह कर ही विदेशी शाखा के तौर पर काम कर सकता है।

गिफ्ट सिटी समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय पांडे ने कहा, “बैंकों के बाद अब उम्मीद है कि कुछ बीमा कंपनियां गिफ्ट आईएफएससी में अपना संचालन शुरू करेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493