अहमदाबाद, 12 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात के एक गांव में शनिवार को अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को ले जा रहा ट्रैक्टर ट्राली एक खुले कुएं में जा गिरी जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए।
माहीसागर जिले के भोटवा-गढ़ गांव में यह दुर्घटना हुई।
माहीसागर के जिला पुलिस अधीक्षक एम.के.अमीन ने कहा कि ट्रैक्टर ट्रॉली में 39 लोग सवार थे और वे गढ़ स्थित श्मशान घाट जा रहे थे। एक फिसलन भरी जगह पर चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रॉली एक खुले कुएं में जा गिरी।
घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि घायलों में कई हालत गंभीर है।
dharmpath.com dharmpath