मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिवसेना ने मुंबई और पुणे में इस सप्ताह पाकिस्तानी गजल गायक उस्ताद गुलाम अली के प्रस्तावित संगीत कार्यक्रम को बाधित करने की धमकी दी है।
शिवसेना की फिल्म शाखा, चित्रपट सेना के अध्यक्ष आदेश बांदेकर ने आईएएनएस से कहा, “हमने माटुंगा के षणमुखानंद प्रेक्षागृह के अधिकारियों से मुलाकात की और नौ अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द करने के लिए कहा है। यह हमारे विरोध की शैली है।”
आदेश बांदेकर ने कहा कि इसके अलावा पार्टी दिवंगत गायक जगजीत सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि स्वरूप 10 अक्टूबर को पुणे में प्रस्तावित इसी तरह के संगीत कार्यक्रम का भी विरोध करेगी और उसे रोकेगी।
दिलचस्प है कि दोनों संगीत कार्यक्रम पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में चर्चा के विषय बने हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath