गोल्फ : जमाल ने जीता बंगाल ओपन

कोलकाता, 15 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश के मोहम्मद जमाल हुसैन मल्लाह ने बंगाल ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप-2019 का खिताब जीत लिया है।

34 वर्षीय जमाल ने चैम्पियनशिप के अंतिम दिन शुक्रवार को एक शॉट की बढ़त के साथ खिताब अपने नाम किया।

जमाल ने चार राउंड में 68, 69, 62 और 63 के कार्ड खेले। उन्होंने कुल 18 अंडर 262 के स्कोर के साथ खिताब पर कब्जा जमाया।

जमाल ने इस जीत के साथ ही टाटा स्टील पीजीटीआई टूर में सात साल का अपना खिताबी सूखा भी समाप्त कर दिया। जमाल को इस खिताबी जीत से कुल चार लाख, 84 हजार, 950 रुपये की इनामी राशि मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493