गोवा की टैक्सियों में डिजिटल मीटर अनिवार्य होगा : धवलीकर

पणजी, 29 जुलाई (आईएएनएस)। गोवा में टैक्सी मालिकों को उनके वाहनों में डिजिटल मीटर व प्रिंटर के साथ ही जीपीएस उपकरण लगाने का निर्देश जल्द दिया जा सकता है। परिवहन मंत्री सुदीन धवलीकर ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गोवा विधानसभा में एक लिखित जवाब में धवलीकर ने कहा कि इस फैसले से राज्य के नागरिकों व पर्यटकों के लिए सुरक्षित माहौल व उचित टैक्सी किराया सुनिश्चित होगा।

धवलीकर ने कहा, “नागरिकों व पर्यटकों को सुरक्षित माहौल व उचित टैक्सी किराये की सुविधा प्रदान करने की दिशा में प्रिंटर व जीपीएस उपकरण के साथ डिजिटल मीटर लगाने का प्रस्ताव है, जिसे राज्य परिवहन अधिकारियों ने मंजूरी दी है।”

गोवा में सात हजार पर्यटक टैक्सियों के कई संचालकों पर पर्यटकों से मनमाना किराया वसूलने, यात्रियों को डराने व असुरक्षित माहौल में टैक्सी चलाने के आरोप लगते रहे हैं।

अतीत में राज्य सरकार द्वारा टैक्सियों में किराया मीटर उपकरण लगाने के कई प्रयास विफल हो चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य में सालाना लगभग तीस लाख पर्यटक आते हैं, जिनके आवागन का सबसे सुगम साधन टैक्सी होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493