चंडीगढ़ में ओलांद की अगवानी कर सकते हैं मोदी

चंडीगढ़, 12 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जनवरी को चंडीगढ़ में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की अगवानी कर सकते हैं।

चंडीगढ़, 12 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जनवरी को चंडीगढ़ में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की अगवानी कर सकते हैं।

ओलांद इस बार दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वह अपनी अपनी भारत यात्रा की शुरुआत चंडीगढ़ से करेंगे। उनका विमान यहीं उतरेगा।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोदी चंडीगढ़ के वायुसेना अड्डे के तकनीकी क्षेत्र में ओलांद की अगवानी करेंगे। दोनों नेता शाम को दिल्ली रवाना होने से पहले कुछ घंटे चंडीगढ़ में साथ बिताएंगे।

ओलांद ने भारत के पहले नियोजित शहर, चंडीगढ़ की यात्रा की इच्छा जताई थी।

माना जा रहा है कि ओलांद चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स, रॉक गार्डेन, सेक्टर 17 स्थित प्लाजा (शहर का व्यावसायिक केंद्र), सेक्टर 19 स्थित ली कार्बुजे केंद्र (जहां वास्तुविद ली कार्बुजे ने अपनी टीम के साथ चंडीगढ़ की परिकल्पना तैयार की थी) और टैगोर थिएटर जाएंगे।

चंडीगढ़ प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओलांद के कार्यक्रम को अंतिम रूप बुधवार और गुरुवार को दिया जाएगा, जब फ्रांस के राष्ट्रपति की एक टीम यहां पहुंचेगी। इसमें सुरक्षा अधिकारी भी होंगे।

सूत्रों ने बताया कि ओलांद शहर के सेक्टर 17 स्थित ताज होटल में रुकेंगे।

बीते साल मोदी की यात्रा के दौरान सुरक्षा के जरूरत से ज्यादा कड़े इंतजामों की वजह से आम लोगों को हुई परेशानी की कड़ी आलोचना हुई थी। इस बार प्रशासन एहतियात बरत रहा है कि आम लोगों को परेशानी न हो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493