चीन ने बाढ़ग्रस्त तमिलनाडु की आर्थिक मदद की

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु ने हाल में भारी बारिश व भयावह बाढ़ को झेला, जिससे राज्य में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। पड़ोसी देश चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को एक संदेश भेजकर देश की सरकार, तमिलनाडु और इसके पीड़ित बाशिंदों के प्रति हमदर्दी जताई है।

चीन के विदेश मंत्री मिस्टर वांग यी ने भी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को एक सांत्वना संदेश भेजा। इसके अलावा चीन की रेड क्रॉस सोसायटी ने भारत की मदद के लिए 50,000 डॉलर भी दान किए। भारत में स्थित चीनी दूतावास ने भारत सरकार और इसके बाढ़ग्रस्त राज्य के पीड़ितों के लिए अतिरिक्त पांच लाख रुपये की मदद दी है।

मुसीबत की घड़ी में एक-दूसरे की मदद करना चीन और भारत की सरकार व इनके देशवासियों की एक दोस्ताना परंपरा रही है। चीनी लोग भारतीयों की तकलीफ को महसूस करते हैं और उनके साथ खड़े हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493