नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रेवा खेत्रपाल ने गुरुवार को दिल्ली की लोकायुक्त के रूप में शपथ ली।
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने उन्हें यहां आयोजित एक समारोह में शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।
दिल्ली की लोकायुक्त के रूप में खेत्रपाल का कार्यकाल पांच वर्षो का होगा।
दिल्ली में लोकायुक्त का पद नवंबर 2013 से ही रिक्त था, तब न्यायमूर्ति मनमोहन सरीन ने पद छोड़ा था।
लोकायुक्त की नियुक्ति में देरी के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस आलोचना करती रही है।
dharmpath.com dharmpath