बिहार में यात्री बस और ट्रक की टक्कर में 2 मरे, 15 घायल

पूर्णिया, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार में पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, दुर्गापुर चौक के पास बस और ट्रक के आमने-सामने टकरा जाने से यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। इस घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल सभी लोगों को भवानीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है, जहां से गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को पूर्णिया के सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493