चीन ने म्यांमार के नए राष्ट्रपति को बधाई दी

बीजिंग, 15 मार्च (आईएएनएस)। चीन ने यू हटिन क्याव को म्यांमार के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर मंगलवार को बधाई दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा, “म्यांमार की नई सरकार के साथ सहयोग मजबूत करने के लिए चीन आशान्वित है।”

उन्होंने कहा कि म्यांमार के स्थिरता, विकास व नस्लीय सुलह की दिशा में प्रयास को चीन समर्थन जारी रखेगा। उन्होंने दोनों देशों को मित्र पड़ोसी करार दिया।

प्रवक्ता ने कहा, “हमारा मानना है कि साझा प्रयासों से चीन-म्यांमार के बीच साझेदारी मजबूत होगी और बढ़ेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493