‘पाकिस्तानी राजनयिकों को कोलकाता जाने की इजाजत नहीं’

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने सात पाकिस्तानी राजनायिकों को भारत-पाकिस्तान के बीच 19 मार्च को होने वाले टी-20 विश्व कप मैच के लिए कोलकाता आने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने इस कदम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। नाम न छापने की शर्त पर अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी राजनायिक अपनी क्रिकेट टीम का उत्साह बढ़ाना चाह रहे थे।

उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत मेजबान होने के बाद भी अपना दायित्व नहीं निभा रहा है और परेशानी पैदा कर रहा है।”

अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि भारत के इस कदम के बाद जरूरी कदम उठाया जाएगा और इस्लामाबाद में भारतीय उप उच्चायुक्त को भी तलब किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493