छग : उपराष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में पहुंचे

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और विश्वविद्यालय के कुलपति न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा, प्रदेश के विधि मंत्री महेश गागड़ा और उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय विशेष अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित थे।

समारोह में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशिला साहू, मुख्य सचिव विवेक ढांड और अन्य वरिष्ठ अधिकारी और अनेक प्रबुद्ध नागरिक भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शनिवार सुबह स्वामी विवेकानंद विमान तल (माना) में उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी का आत्मीय स्वागत किया। छत्तीसगढ़ राज्य के संक्षिप्त प्रवास पर उपराष्ट्रपति भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली से रायपुर पहुंचे। विमान तल पर प्रदेशवासियों की ओर से मुख्यमंत्री ने उनकी अगवानी की।

उपराष्ट्रपति अंसारी छत्तीसगढ़ प्रवास के बाद दोपहर लगभग एक बजे यहां से भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने उपराष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के ढोकरा शिल्प की एक खूबसूरत कलाकृति भेंटकर उन्हें विदाई दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493