छग : नक्सलियों ने बस में लगाई आग

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शासन द्वारा संचालित सिटी बस सुबह यात्रियों को लेकर कटेकल्याण से दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के रवाना हुई थी। ग्राम गाटम के समीप जंगल में घात लगाए 40-50 नक्सलियों ने बस को रोका और चालक-परिचालक समेत समस्त यात्रियों को मय सामान नीचे उतार दिया। इसके बाद बस का डीजल टैंक फोड़कर उसमें आग लगा दी।

नक्सलियों ने घटनास्थल पर पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें फर्जी मुठभेड़ एवं हवाई हमलों का विरोध किया गया है। भाकपा (माओवादी) के दरभा डिवीजन द्वारा जारी पर्चो में 25 नवंबर को दंडकारण्य बंद रखने की अपील भी की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493