सुकमा के एएसपी संतोष सिंह ने बताया कि क्रिस्टारम थाने से एसटीएफ एवं डीआरजी का संयुक्त पुलिस बल गश्त के लिए रवाना हुआ था। थाने से लगभग तीन किलोमीटर दूर एक जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फौरन मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की।
लगभग एक घंटे चली मुठभेड़ के बाद नक्सली घने जंगल और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए। मौके से एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया, जिसकी बाद में शिनाख्त हो गई।
घटनास्थल पर 12 बोर की भरमार बंदूक एवं भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं।
dharmpath.com dharmpath