मौदहापारा पुलिस के अनुसार, ताराबाई साहू ने मंगलवार तड़के दम तोड़ दिया। वहीं सुखबाई ध्रुव ने सोमवार रात करीब 9 बजे अंतिम सांस ली।
गौरतलब है कि कालीबाड़ी स्थित शासकीय आदिवासी गर्ल्स होस्टल में खाना बनाते हुए तीन महिलाएं झुलस गई थीं, जिसमें से दो महिलाओं की मौत हो गई। मौदहापारा पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। वहीं दोनों युवतियों की मौत के बाद हॉस्टल में मातम का माहौल है।
रायपुर के डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय की जनसम्पर्क अधिकारी शुभ्रा सिंह ठाकुर ने बताया कि तीन घायल महिलाओं में से दो की क्रमश: सोमवार रात व मंगलवार सुबह मौत हो गई। दोनों महिलाएं 30-40 प्रतिशत तक जल चुकी थीं।
वहीं मौदहापारा थाना टीआई गोराचंद्र पति ने भी महिलाओं के मौत की पुष्टि की है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि होस्टल में रहने वाली ढाई सौ छात्राओं का खाना मेस में बनाया जा रहा था। जलते चूल्हे के पास सिलेंडर का नॉब खोलते ही अचानक आग लग गई और सिलेंडर विस्फोट के साथ फट गया।
dharmpath.com dharmpath