छग : 2 आरपीएफ जवानों पर हमला, 1 की मौत (फोटो सहित)

एसपी कमलोचन कश्यप ने बुधवार को कहा, “प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह नक्सली घटना नहीं है। सामानों के चोरी होने के डर से इस इलाके में रेलवे पुलिस रोजाना गश्त करती है। इसलिए ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह घटना चोरों की होगी। हालांकि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।”

एसपी ने कहा कि नक्सली ऐसी घटना करने के बाद अपने साथ लाए हथियार छोड़कर नहीं भागते, परंतु घटनास्थल से चाकू बरामद किया गया है।

उन्होंने कहा, “बुधवार को हुई घटना में आरोपियों ने धारदार हथियार से दोनों जवानों का गला रेत दिया। एक जवान पी.एस. शिवा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा जवान आर.के. सिन्हा गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।”

एसपी ने कहा कि घटना को अंजाम नक्सलियों ने दिया है या नहीं इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493