छिंदवाड़ा- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में किडनी फेल होने से तीन बच्चों को जान गंवानी पड़ी। इस घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। वहीं 9 अन्य बच्चों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। जिला प्रशासन ने घटना की गंभीरता दो देखते हुए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की टीम को जांच के लिए बुलाया है।
यह घटना परासिया विकासखंड की है। बच्चों के परिजनों ने कहा कि शुरूआत में बच्चों को हल्का बुखार और जुकाम के लक्षण दिखें। उन्हें निजी अस्पताल में तुरंत भर्ती करवाया गया। यहां पेशाब की मात्रा में कमी और किडनी में इंफेक्शन की बात सामने आई। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें नागपुर रेफर किया। जहा तीन बच्चों की मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath