जन्मदिन पर गूगल ने एनी बेसेंट को किया याद

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। सर्च इंजन गूगल ने गुरूवार को डूडल के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानी, ब्रिटिश लेखिका और महिला अधिकार कार्यकर्ता एनी बेसेंट को याद किया।

गूगल इंडिया ने बेसेंट की 168वीं वर्षगांठ पर एक आकर्षक डूडल पेश किया। डूडल में बेसेंट को कुर्सी पर बैठे और अपनी प्रसिद्ध अखबार न्यू इंडिया की प्रति हाथ में लिए दिखाया गया है।

एक मुख्य ब्रिटिश समाजवादी होने के साथ ही एक थियोफिजिस्ट और वक्ता बेसेंट ने आयरिश और भारतीय स्वतंत्र शासन की वकालत की थी। भारत के स्वाधीनता संग्राम के साथ गहराई से जुड़ी बेसेंट 1917 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493