जम्मू में सैनिक ने खुदकुशी की

जम्मू, 31 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू में गुरुवार देर शाम एक सैनिक ने बैरक में अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने यहां शुक्रवार को बताया, “जवान की पहचान कोल्लम (केरल) निवासी गोकुल कुमार के रूप में हुई है। उसने जम्मू शहर के चट्ठा सैन्य शिविर में अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।”

पुलिस ने कहा, “मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493