झारखंड : मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर (लीड-1)

रांची, 9 जून (आईएएनएस)। झारखंड के नक्सल प्रभावित पलामू जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 12 नक्सली मार गिराए गए। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के समय नक्सली बीड़ी के व्यापारी में कार्यरत स्थानीय ठेकेदारों से उगाही करने और उन्हें धमकी देने जा रहे थे।

मारे गए लोगों में नक्सली सब-जोनल कमांडर अनुराग उर्फ डाक्टरजी भी शामिल है। पुलिस ने अनुराग पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा था।

पलामू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ए. नटराजन ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला पुलिस की संयुक्त टीम को गुप्त सूचना के बाद तैनात कर दिया गया था। सूचना मिली थी कि सशस्त्र नक्सलियों का एक समूह बाकोरिया गांव पार करेगा।

सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को रोक लिया और उनसे आत्मसर्पण करने के लिए कहा। वे दो वाहनों में थे।

आदेश की अनदेखी करते हुए एक वाहन दूर निकल गया, लेकिन दूसरे वाहन में सवार सशस्त्र नक्सलियों ने सुरक्षा जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

इस मुठभेड़ में 12 नक्सली मार गिराए गए, कुछ घायल हो गए, जबकि कुछ भाग निकले।

नटराजन ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि सुरक्षा बलों ने एक इंसास राइफल और 300 कारतूस समेत कुछ हथियार और गोला बारूद बरामद किया है।

झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान माओवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद द्वारा मिली सूचना के आधार पर लांच किया गया था।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ऑपरेशन) एस.एन. प्रधान ने आईएएनएस से कहा कि सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान तेज करने का आदेश दिया गया था।

झारखंड के सभी 24 जिलों में माओवादी मौजूद हैं। राज्य में 17 माओवादी संगठन हैं सक्रिय हैं। इनमें से ज्यादातर संगठन व्यापारियों, ठेकेदारों और स्थानीय अधिकारियों से उगाही करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493