रांची, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री रघुबर दास ने बुधवार को अधिकारियों को भूमि बैंक बनाने का काम पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि राज्य में निवेशक उद्योगों की स्थापना कर सकें और लंबित इस्पात व बिजली परियोजनाओं का मार्ग प्रशस्त हो।
एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, “मुख्यमंत्री रघुबर दास ने बुधवार को एक समीक्षा बैठक के दौरान भूमि बैंक की स्थापना प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया, जिसका उद्घाटन अगले साल पांच जनवरी को किया जाना है।”
विज्ञप्ति के अनुसार, “भूमि बैंक की स्थापना का उद्देश्य, राज्य में उद्योगों की स्थापना के लिए निवेशकों को भूमि उपलब्ध कराना है।”
दो दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण इस्पात व बिजली परियोजनाएं बीते 10 वर्षो से अधिक समय से लंबित हैं।
एक अन्य समीक्षा बैठक में दास ने पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल व युवा मामलों के विभाग को गांवों में हॉकी व फुटबॉल टीम बनाने व उनके लिए धन जारी करने का निर्देश दिया।
dharmpath.com dharmpath