झारखंड : रेलवे स्टेशन के पास महिला से सामूहिक दुष्कर्म

रांची, 11 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के देवघर जिले में छह युवकों ने एक महिला को शुक्रवार को कथित रूप से ट्रेन से उतारकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि महिला ट्रेन में सो रही थी। युवकों ने उसे जबरदस्ती ट्रेन से उतार लिया और पास की झाड़ियों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

यह घटना तब हुई जब ट्रेन देवघर जिले के माधोपुर स्टेशन पहुंची।

पीड़ित महिला रांची में इलाज कराकर अपने घर लौट रही थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पिछले साल भी इसी माधोपुर स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की के साथ एक सैनिक ने दुष्कर्म किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493