डॉजबाल प्रतियोगिता पंजाब में, शामिल होंगी जगदलपुर की बालिकाएं

जगदलपुर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के रूपनगर में 20 से 24 जनवरी तक 61 राष्ट्रीय डॉजबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की टीम की ओर से जगदलपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 की छात्राएं कुमारी शशि बड़ा और तामेश्वरी शामिल होंगी।

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए दोनों ही छात्राएं रवाना हो चुकी हैं। संस्था की प्रभारी प्राचार्य स्नेहलता दीवान तथा इनके खेल प्रशिक्षक संजय मूर्ति ने इसकी जानकारी देते हुए इन दोनों होनहार छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बस्तर जिला एवं छत्तीसगढ़ का नाम उज्ज्वल करने की कामना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493