ड्रोन फोटोग्राफी वाला पहला शहर होगा रायपुर

रायपुर, 15 दिसंबर (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर देश का पहला शहर होगा, जहां ड्रोन फोटोग्राफी से नक्शे बनाए जाएंगे। यह प्रयोग ड्रोन कैमरे से खींची गई तस्वीर के माध्यम से नक्शा बनाने, सीमांकन, अवैध कब्जे हटाने और जर्जर सड़कों के नवनिर्माण में कारगर साबित होगा।

रायपुर, 15 दिसंबर (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर देश का पहला शहर होगा, जहां ड्रोन फोटोग्राफी से नक्शे बनाए जाएंगे। यह प्रयोग ड्रोन कैमरे से खींची गई तस्वीर के माध्यम से नक्शा बनाने, सीमांकन, अवैध कब्जे हटाने और जर्जर सड़कों के नवनिर्माण में कारगर साबित होगा।

यह कार्य पहले चरण में रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डो में किया जाएगा। कार्य सफल होने के बाद इसे प्रदेश के सभी शहरों में लागू किया जाएगा। हालांकि ड्रोन से तस्वीरें ज्यादा ऊंचाई से नहीं ली जा सकेगी, क्योंकि राज्य सरकार ने चिप्स से साफ तस्वीरें मांगी हैं।

चिप्स के सीईओ सौरभ कुमार ने बताया कि राज्य में पहली बार सरकारी तौर पर बनाए जाने वाले नक्शे में ड्रोन का इस्तेमाल होगा। चिप्स यह कवायद डिजिटल छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के तहत कर रहा है। ड्रोन इमेज का उपयोग नगर निगम, राजस्व विभाग, पीडब्लूडी, रजिस्ट्री, तहसील समेत कई विभागों में किया जाएगा। इससे लोगों के काम भी आसानी से निपटेंगे।

ड्रोन नक्शा तैयार होते ही ऑनलाइन रजिस्ट्री का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे पटवारियों के पास डिजिटल नक्शे उपलब्ध होंगे। वे हर खसरे का प्लाट क्लीयर देख सकेंगे। इससे दो सेंटीमीटर तक की तस्वीर भी साफ दिखेगी। रायपुर में यह सफल रहा तो प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया जाएगा।

सीईओ ने बताया कि रायपुर में जनवरी के पहले हफ्ते से ड्रोन फोटोग्राफी शुरू की जाएगी। यह काम टेंडर के जरिए दिल्ली की एक नामी कंपनी को दिया जाएगा, जिसका खर्च महज पांच लाख रुपये आने की संभावना है।

टेंडर के पहले चिप्स ने कुछ शासकीय विभागों से अनुमति मांगी है। सुरक्षा संबंधी क्लीयरेंस मिलने के बाद ही यह काम शुरू किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493