त्रिकोणीय श्रृंखला : भारत ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

ब्रिस्बेन, 20 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को जारी त्रिकोणीय श्रृंखला के अपने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है। दोनों को ही अपने-अपने पहले मुकाबलों में आस्ट्रेलिया से हार मिली है। आस्ट्रेलिया ने पहले इंग्लैंड को सिडनी में तीन विकेट से हराया और फिर मेलबर्न में भारत को चार विकेट से मात दी थी।

मेलबर्न में भारत के लिए सैकड़ा जड़ने वाले रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके कंधे में चोट है। उनके स्थान पर अंबाती रायडू को अंतिम-11 में जगह मिली है। दूसरी ओर, स्टुअर्ट बिन्नी को रविचंद्रन अश्विन की जगह मौका दिया गया है।

टीमें :

भारत : अंबाती रायडू, शिखर धवन, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धौनी, अक्षर पटेल, स्टुअर्ट बिन्नी, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद समी और उमेश यादव।

इंग्लैंड : इयान बेल, मोइन अली, जेम्स टेलर, इयोन मोर्गन, रवि बोपारा, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्राड, जेम्स एंडरसन और स्टीवन फिन।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493